भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने धमकी भरा पत्र भेजने वाले आरोपी डॉक्टर को आतंकी बताया है। प्रज्ञा ने कहा है कि जो संन्यासियों को विस्फोटक भेजेगा, वह आतंकी होगा, वह राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता। उस आतंकवादी के संबंध आईएसआईएस से हैं। यह सब पुलिस ने भी कहा। इसके बाद भी कांग्रेस ने कहा यह सब झूठ है।
प्रज्ञा ने कहा कि कांग्रेस का हमेशा से आतंकवादियों का साथ देना ही उनकी प्रक्रिया में रहा है। हमें जो लगा, वह हमने कहा। जितनी जानकारी मिली है, वह आतंकवादी है। उन्होंने अपनी सुरक्षा को बढ़ाए जाने के लेकर कहा कि प्रदेश सरकार को इस बारे में सोचना चाहिए।
नांदेड़ से गिरफ्तार हुआ आरोपी
शनिवार को मध्य प्रदेश पुलिस ने महाराष्ट्र के नांदेड़ शहर से डॉ. सैयद अब्दुल रहमान खान को गिरफ्तार किया है। रहमान पर प्रज्ञा ठाकुर को धमकी भरा पत्र भेजने का आरोप है। पुलिस का दावा है कि इसी डॉक्टर ने प्रज्ञा को अक्टूबर में संदिग्ध लिफाफे और धमकी भरा पत्र भेजा था। यह पत्र प्रज्ञा ने 13 जनवरी की रात में खोला था। प्रज्ञा ने पुलिस को बताया था कि लिफाफे और पत्र में जहरीला रसायनिक पदार्थ है